Wednesday , August 19 2026
Breaking News

भारत-न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मैच से पहले मिली धमकी, लिखा-बड़ी घटना को दिया जाएगा अंजाम, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल का पहला मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज बुधवार (15 नवंबर) को खेला जाना है. इस मैच को लेकर क्रिकेट फैन्स में जरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और इसका इंतजार भी बेसब्री से किया जा रहा है. मगर उससे पहले मैच को निशाना बनाए जाने की धमकी मिली है.

दरअसल, मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला है जिसमें कहा गया कि मैच के दौरान कुछ बड़ी घटना को अंजाम दिया जाएगा. इस तरह की धमकी मुंबई पुलिस को एक अज्ञात शख़्स ने ट्विटर के माध्यम से दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने वानखेड़े स्टेडियम और इसके आसपास के इलाक़ों में कड़ी नज़र बनाई है.

धमकी देने वाले शख़्स ने मुंबई पुलिस को सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर टैग किया जिसमें एक फोटो में गन, हैंड ग्रेनेड और गोलियों वाला फोटो है. इसके अलावा मैच के दौरान आग लगा देंगे इस मैसेज से भरा फोटो भी लगाया गया.

मुंबई पुलिस ने क्या कहा?

मुंबई पुलिस ने कहा, “एक अज्ञात व्यक्ति ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश पोस्ट किया कि आज वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के दौरान एक नापाक घटना को अंजाम दिया जाएगा. स्टेडियम के आसपास के इलाके और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है. शख्स ने अपने पोस्ट पर मुंबई पुलिस को टैग किया था और एक फोटो में बंदूक, हथगोले और गोलियां दिखाई थीं.”

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मैच को लेकर मुंबई में सुरक्षा की अगर बात की जाए तो 7 पुलिस उपायुक्त, 200 अधिकारी और 700 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं. वानखेड़े स्टेडियम के सभी गेटों के सामने पार्किंग पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके अलावा, पुलिस की ओर से पेन, पेंसिल, मार्कर, कोरा कागज, बैनर, पोस्टर, बैग, सिक्के के साथ-साथ पावर बैंक और ज्वलनशील पदार्थ स्टेडियम में ले जाने की मनाही की गई है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!