Sunday , October 11 2026
Breaking News

भारत ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया, कनाडाई राजनयिक को किया निष्कासित, कहा-5 दिन में छोड़ दें इंडिया

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर का हत्या का आरोप भारत पर लगाते हुए एक टॉप भारतीय राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया. वहीं, भारत ने भी ईंट का जवाब पत्थर से देते हुए कुछ ही घंटों बाद एक सीनियर कनाडाई राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया है. विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई है. राजयनिक को 5 दिनों के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है.

दरअसल, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को कनाडाई संसद को संबोधित करते हुए कहा कि सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ हो सकता है. उन्होंने सीधे तौर पर भारत पर आरोप लगा दिए. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि कनाडा की विदेश मंत्री ने भी यही बातें कहीं. इसके बाद भारत ने बयान जारी कर कनाडा के आरोपों को खारिज कर दिया. भारत ने कहा कि कनाडा का हत्या का आरोप लगाया बेहद ही बेतुका और राजनीति से प्रेरित है.

भारत ने राजनयिक को निकालने पर क्या कहा?

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, ‘भारत में कनाडा के हाई कमिश्नर को आज बुलाया गया. उन्हें बताया गया कि भारत ने नई दिल्ली में मौजूद एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को देश छोड़कर जाने को कहने का फैसला किया है. राजनयिक को पांच दिनों के भीतर भारत छोड़कर जाने को कहा गया है.’ विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, ‘ये फैसला हमारे आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को दिखाता है.’

हरदीप सिंह निज्जर प्रतिबंधित अलगाववादी ग्रुप सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़ा हुआ था. वह गुरुपतवंत सिंह पन्नू के बाद इस ग्रुप का दूसरे नंबर का नेता था. इस साल 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. निज्जर जालंधर के भारसिंह पुरा गांव का रहने वाला था. वह 1996 में कनाडा चला गया था. कनाडा में उसने पलंबर के तौर पर काम की शुरुआत की. लेकिन जल्द ही वह खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल हो गया.

निज्जर कनाडाई नागरिक बन गया था. यही वजह है कि उसकी हत्या के बाद से ही कनाडा में कुछ सिख अलगाववादी संगठनों ने सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वह हत्या की जांच करे. कनाडा के पीएम ने भी निज्जर की हत्या को लेकर संसद में कहा कि उनकी जमीन पर कनाडाई नागरिक की हत्या संप्रभुता का उल्लंघन है. पिछले कुछ सालों में कनाडा खालिस्तानी गतिविधियों का अड्डा बन गया है. यहां कई सारे खालिस्तानी आतंकी छिपे हुए हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!