Sunday , October 11 2026
Breaking News

भारत और कनाडा के रिश्ते हुए खराब, पीएम जस्टिन ट्रूडो का आरोप- ‘खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हो सकता है हाथ’

न्यूज डेस्क, (PNL) : खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मौत के महीनों बाद कनाडा (Canada) के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने सोमवार (18 सितंबर) को गोलीबारी के पीछे भारत सरकार पर आरोप लगाया है. CBC की रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार और खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच संबंध की जांच कर रही है.

जस्टिन ट्रूडो ने ओटावा में हाउस ऑफ कॉमन्स में बोलते हुए कहा, “कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार के एजेंटों और कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच संभावित संबंध के विश्वसनीय आरोपों पर सक्रिय रूप से काम कर रही है.” आपको बता दें कि हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में 18 जून को एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.


पीएम मोदी और जस्टिन ट्रूडो की बातचीत 
जस्टिन ट्रूडो का ये भी कहना है कि उन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन में भी इस मुद्दे (खालिस्तानी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठाया था. कनाडा ने भारत सरकार के शीर्ष खुफिया सुरक्षा अधिकारियों को अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा, मैं पिछले हफ्ते G20 में उन बातों को व्यक्तिगत रूप से और सीधे प्रधानमंत्री मोदी के सामने कहा था.

वहीं जी20 शिखर सम्मेलन से इतर एक बैठक में पीएम मोदी ने भी कनाडा में चरमपंथी तत्वों के तरफ से की जा रही भारत विरोधी गतिविधियों के बारे में जस्टिन ट्रूडो के सामने अपनी गहरी चिंता व्यक्त की थी.

PMO ने कनाडा को दिया जवाब


भारत सरकार ने कहा कि इन चरमपंथी ताकतों का संगठित अपराध, ड्रग सिंडिकेट और मानव तस्करी से जुड़ाव भी कनाडा के लिए चिंता का विषय होना चाहिए. कनाडा में अलगाववाद को बढ़ावा दिया जा रहा है. भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भड़का रहे हैं. राजनयिक परिसरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. कनाडा में भारतीय समुदाय और उनके पूजा स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है.

निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम
साल 2022 में पंजाब के जालंधर के भारसिंहपुर गांव में हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. इससे पहले NIA ने भारत के खिलाफ आतंकी वारदातों की साजिश रचने के एक मामले में निज्जर के खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल किया था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!