Wednesday , August 19 2026
Breaking News

ब्यास में राफ्टिंग का रोमांच 16 से, दो माह बाद नदी की जलधारा पर शुरू होंगी गतिविधियां, पढ़ें पूरी खबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : कुल्लू की वादियों को निहारने आने वाले पर्यटक अब ब्यास की जलधारा में राफ्टिंग कर सकेंगे। करीब दो महीने बाद ब्यास नदी में 16 सितंबर से राफ्टिंग का रोमांच शुरू हो रहा है। नदी में राफ्टिंग शुरू करने के लिए तकनीकी कमेटी ने मंजूरी दे दी है। बुधवार को तकनीकी टीम ने पिरड़ी से झीड़ी तक के ट्रैक की जांच की। तीन राफ्टों में सवार होकर तकनीकी कमेटी के सदस्यों ने पिरड़ी से लेकर झीड़ी तक सफर किया।

इससे पहले 12 सितंबर को टीम ने रायसन से बंदरोल और बबेली से बाशिंग तक ट्रैक जांचा था। बता दें कि बरसात में ब्यास में आई बाढ़ के बाद नदी में काफी मलबा जमा हो गया था। इसके साथ ही कुछ जगहों पर नदी का ट्रैक भी बदल गया है। नदी के बीच बड़े-बड़े पत्थर भी हैं, लेकिन तकनीकी टीम की जांच में नदी में राफ्टिंग शुरू करने को लेकर किसी तरह की दिक्कत सामने नहीं आई है।

राफ्टिंग शुरू होने से करीब 5,000 युवाओं को एक बार फिर से रोजगार मिल जाएगा। 15 जुलाई से लेकर 15 सितंबर बरसात के चलते जिले में साहसिक गतिविधियां बंद कर दी गई थीं। अब दो महीने बाद राफ्टिंग शुरू होने से पर्यटन कारोबार में तेजी आएगी।

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि बुधवार को पिरड़ी से लेकर झीड़ी तक ब्यास नदी में राफ्टिंग ट्रैक का निरीक्षण तकनीकी टीम ने किया। जांच के दौरान राफ्टिंग के लिए ट्रैक सही पाया गया है। अब 16 सितंबर से नदी में राफ्टिंग शुरू करवाई जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!