Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बीजेपी दफ्तर तक केजरीवाल का मार्च शुरू, CM बोले- ‘हर रोज का खेल बंद करें, सभी को गिरफ्तार कर लें’

नई दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी के नेताओं को एक के बाद एक जेल में डालने के विरोध में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा, “मिशन झाड़ू के तहत आप नेताओं पर एक्शन हो रहा है. बीजेपी आपरेशन झाड़ू चला रही है. जो कुछ करवा रहे हैं, वो पीएम नरेंद्र मोदी करवा रहे हैं. चुनाव के बाद AAP के बैंक अकाउंट सीज किए जाएंगे. प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने का इरादा बनाया.”

अरविंद केजरीवाल ने आप (AAP) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम आज यहां क्यों इकठ्ठा हुए, वो बताता हूं. प्रधानमंत्री जी ने आम आदमी पार्टी को क्रश करने का प्लान बनाया है. इन्होंने आपरेशन झाड़ू बनाया है. हमारे-उनके कॉमन जानने वालों ने हमको बताया कि PM से जब मिले तो उन्होंने छूटते ही AAP की बात कही. प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आम आदमी पार्टी वाले बहुत तेजी से बढ़ रही है.

बीजेपी के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में मार्च के बीचदिल्ली पुलिस की ओर से लगातार अनाउंसमेंट की जा रही है कि इलाके में धारा 144 लगी है. इस जगह को जल्द से जल्द खाली कर दिया जाए. यहां इकट्ठा होना गैर कानूनी है. प्रतिबंधित जगह खाली न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!