Wednesday , September 9 2026
Breaking News

‘बिग बॉस 13’ फेम हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का हुआ ब्रेकअप, इस वजह से अलग हुए दोनों, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : ‘बिग बॉस 13’ के लव बर्ड्स हिमांशी खुराना और आसिम रियाज ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया है। अगर आप ‘आसिमांशी’ के फैन हैं तो यह सच में आपके लिए दिल तोड़ने वाली खबर है। पंजाबी सिंगर ने एक्स हैंडल पर आसिम रियाज के साथ अपने ब्रेकअप की घोषणा करते हुए एक आधिकारिक बयान साझा किया। हिमांशी ने ब्रेकअप के कारण का खुलासा करते हुए बताया कि वे दोनों अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं की वजह से अपनी राहें अलग कर रहे हैं।

हिमांशी ने चार साल का अपना रिश्ता खत्म होने की जानकारी देते हुए लिखा, ‘हां, हम अब साथ नहीं हैं, हमने जो भी समय साथ बिताया है वह बहुत अच्छा रहा है लेकिन अब हमारा साथ खत्म हो गया है। हमारे रिश्ते का सफर बहुत अच्छा रहा और हम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। अपने-अपने धर्मों का सम्मान करते हुए हम अपनी विभिन्न धार्मिक मान्यताओं के प्रति अपने प्रेम का त्याग कर रहे हैं। हमारे मन में एक दूसरे के खिलाफ कुछ भी नहीं है. हम आपसे हमारी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं… हिमांशी।’

आपको बता दें, हिमांशी और आसिम रियाज के ब्रेकअप की खबरें पिछले महीने से चल रही हैं। आसिम रियाज द्वारा सिंगर को उनके जन्मदिन पर विश न किए जाने के बाद इन अफवाहों को हवा दी थीं। आखिरकार खुलासा हो गया है कि हिमांशी और आसिम अब कपल नहीं हैं। दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो हिमांशी और आसिम पहली बार ‘बिग बॉस 13’ के घर में मिले थे और दोनों को प्यार हो गया था। हिंमांशी ने आसिम के लिए अपने नौ साल पुराने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था। हिमांशी और आसिम कई म्यूजिक वीडियो में भी एक-साथ नजर आ चुके हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!