Tuesday , September 29 2026
Breaking News

बादशाह का दूसरी पत्नी से तलाक:चंडीगढ़ की पंजाबी मॉडल से 5 महीने पहले की थी शादी; रैपर भी PEC में पढ़ाई कर चुके

रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के 5 महीने बाद ही एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया है। दोनों ने सोमवार रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैसी पोस्ट शेयर कर तलाक की की बात कही। जिसमें दोनों ने कहा- यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है। उन्होंने फैंस और मीडिया से इस समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और किसी भी तरह का अंदाजा न लगाने का अनुरोध किया है।

पिछले कुछ हफ्तों से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आ रही थीं। बादशाह के पिता हरियाणा से और मां पंजाब से है। उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) चंडीगढ़ से पढ़ाई की। वहीं ईशा रिखी का जन्म चंडीगढ़ में हुआ है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से पढ़ाई की है।

बादशाह और ईशा रिखी की इंस्टाग्राम पोस्ट।

बादशाह और ईशा रिखी की इंस्टाग्राम पोस्ट।

जुलाई से सामने आ रही थीं अनबन की खबरें बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में तनाव की खबरें जुलाई के महीने में आनी शुरू हुई थीं। 26 जुलाई को ईशा ने बादशाह के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी थी। इसमें उन्होंने ‘हर तूफान एक सीख है’ लिखकर दिल टूटने वाला इमोजी लगाया था। इसके बाद ईशा ने एक नोट में लिखा था कि वे लंबे समय तक डर की वजह से चुप रहीं, लेकिन अब वे अपने आत्मसम्मान के लिए बोल रही हैं। इसी बीच ईशा की मां पूनम रिखी ने भी सोशल मीडिया पर कर्म से जुड़ी पोस्ट शेयर की थीं।

26 जुलाई को ईशा ने बादशाह के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी थी।

26 जुलाई को ईशा ने बादशाह के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी थी।

जून में ही किया था शादी का खुलासा ईशा रिखी ने इसी साल जून में इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि की थी। हालांकि शादी के बाद भी दोनों सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के बारे में ज्यादा बात करने से बचते रहे। वहीं अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईशा रिखी जल्द ही सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बन सकती हैं।

बादशाह और ईशा ने 5 महीने पहले शादी की थी।

बादशाह और ईशा ने 5 महीने पहले शादी की थी।

ईशा रिखी के बारे में जानिए…

  • चंडीगढ़ में जन्मी, एक्ट्रेस और मॉडल: ईशा रिखी पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उनका जन्म 9 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में हुआ था। ईशा का जन्म और पालन-पोषण चंडीगढ़ में हुआ। उनके पिता का नाम प्रदीप कुमार रिखी और माता का नाम पूनम रिखी है। उनके भाई का नाम मणि रिखी और बहन का नाम रीमा रिखी बताया गया है।

  • शिशु निकेतन से स्कूलिंग, PU से ग्रेजुएशन: ईशा की स्कूली शिक्षा शिशु निकेतन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़ से हुई। इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। ईशा ने 12वीं क्लास के दौरान मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने प्रिंट विज्ञापनों, ब्रांड अभियानों और फैशन शो में काम किया।

ईशा रिखी।- फाइल फोटो

ईशा रिखी।- फाइल फोटो

  • रैंप वॉक किया, 2013 में पंजाबी फिल्मों में करियर स्टार्ट: उन्होंने विभिन्न ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की और कई फैशन डिजाइनरों के शो में रैंप वॉक भी किया। ईशा ने पंजाबी सिनेमा में 2013 की फिल्म जट्ट बॉयज पुत्त जट्टां दे से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में लगातार नजर आने लगीं। इनमें हैप्पी गो लकी और अरदास जैसी फिल्मों से उन्हें पंजाबी दर्शकों के बीच खास पहचान मिली।

  • नवाबजादे से बॉलीवुड में एंट्री: ईशा ने 2018 में नवाबजादे के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। फिल्म में वह वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और राघव जुयाल जैसे कलाकारों से जुड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा थीं। फिल्मों के अलावा ईशा कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दी हैं। उनके नाम से जुड़े म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में हीरो, बंब, इक साल, ट्वाज्जो, अधूरा तू और चोरी दा पिस्टल जैसे वीडियो शामिल हैं।

  • ईशा रिखी।- फाइल फोटो

    ईशा रिखी।- फाइल फोटो

    बादशाह का दूसरा तलाक, पहली पत्नी से है एक बेटी यह रैपर बादशाह का दूसरा तलाक है। इससे पहले उन्होंने 2012 में जैस्मिन मसीह से शादी की थी। साल 2017 में दोनों की एक बेटी हुई, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। हालांकि मतभेदों के बाद बादशाह और जैस्मिन साल 2020 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद बादशाह की जिंदगी में ईशा रिखी की एंट्री हुई थी।

    बादशाह और उनकी पहली पत्नी जैस्मिन मसीह।

    बादशाह और उनकी पहली पत्नी जैस्मिन मसीह।

    तलाक के ऐलान के बीच बादशाह का नया गाना रिलीज पर्सनल लाइफ में चल रही हलचल के बीच बादशाह का नया मराठी हिप-हॉप गाना ‘चिमना’ 31 अगस्त को रिलीज हुआ है। इसमें उन्होंने दिव्या कुमार और मराठी लोक कलाकार नागेश मोरवेकर के साथ काम किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!