Monday , April 20 2026
Breaking News

बाढ़ के कारण हो रहे नुकसान के बीच शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का स्कूलों को लेकर बड़ा ऐलान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा आज बारिश और बाढ़ के पानी की मार बर्दाश्त कर रहे राज्य के सरकारी स्कूलों को 27.77 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की गई है। यह राशि प्रति स्कूल 5 हज़ार रुपए से लेकर 30 हज़ार रुपए है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि राज्य के प्राइमरी स्कूलों के लिए 20 करोड़ रुपए और सेकंडरी स्कूलों के लिए 7.77 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गए हैं। इस राशि के साथ स्कूल प्रमुख और प्रबंधक कमेटियाँ स्कूलों की मुरम्मत, साफ़- सफ़ाई, रंग-रोगन और अन्य फुटकर काम करवाएँगी।

उन्होंने बताया कि पंजाब राज्य के सरकारी स्कूलों का बाढ़ और बारिशों के कारण हुए नुकसान सम्बन्धी एक विशेष सर्वे बहुत जल्द करवाया जा रहा है जिससे ज़रूरत अनुसार बारिश और बाढ़ से प्रभावित स्कूलों को उचित मुरम्मत के लिए पैसा जारी किया जा सके।

उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के सपनों के रंगीला पंजाब की फिर सृजना के लिए वचनबद्ध हैं और सभी मिलजुल कर इस मिशन की प्राप्ति के लिए लगातार यत्नशील हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमरनाथ यात्रा के लिए पहले जत्थे का कोटा फुल: पहले 3 दिन में 2 लाख शिवभक्तों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देश भर के शिवभक्तों में भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!