Thursday , July 30 2026
Breaking News

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करवाने जा रहे हैं शादी, मीडिया के सामने खुद किया खुलासा, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द ही विवाह बंधन में बंधेंगे. उन्होंने अपनी मां से लड़की ढूंढने का भी बोल दिया है. पत्रकारों से चर्चा के दौरान खुद शास्त्री ने यह बात बताई. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला स्थित बागेश्वर धाम में एक पत्रकार ने सवाल किया कि आपकी शादी कब होगी? तो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुस्कुराकर जवाब दिया कि शादी की चर्चा सुन-सुनकर हम बहुत पक गए हैं. अब हम खुद कहने लगे हैं कि माताजी बहू ढूंढ लो. अब शादी जल्दी करेंगे, क्योंकि अब कुछ पत्र आए हैं.

शास्त्री ने दावा किया किया पत्रों में लड़कियों ने धमकी लिखी है कि अगर आप बारात लेकर नहीं आए तो हम आत्महत्या कर लेंगे. उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसे-ऐसे लवेरिया भरे पत्र आ रहे हैं, इसलिए एक वीडियो जारी किया कि इस तरह के कृत्य न करें. गुरु और माता-पिता की आज्ञा मिलते ही हम शादी कर लेंगे और जल्द ही सेहरा सजाने वाले हैं. हालांकि, धीरेंद्र शास्त्री ने शादी की तारीख का जिक्र नहीं किया.

जानिए कौन हैं धीरेंद्र शास्त्री?

धीरेंद्र शास्त्री का पूरा नाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री है. वह मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम सरकार मंदिर के मुख्य पुजारी हैं, जो बागेश्वर धाम महाराज के नाम से फेमस हैं. वह सभाओं में धार्मिक कथाएं सुनाते हैं.

धीरेंद्र का जन्म 4 जुलाई 1996 को छतरपुर जिले के ही गढ़ा गांव में हुआ था. वह सामान्य गरीब परिवार से आते हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल से हुई है. धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास का विरोध करने वाले एक समूह ने महाराष्ट्र की एक सभा में अपनी चमत्कारी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए कहा. कहा जाता है कि वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. धीरेंद्र शास्त्री पर नागपुर की अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने उन्हें दिव्य दरबार में चुनौती दी और उनकी आध्यात्मिक शक्तियों पर सवाल उठाया.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Commonwealth Games 2026: India-Pakistan के बॉक्सर में हो सकता है फाइनल, ये है समीकरण

न्यूज डेस्क, (PNL) :  Commonwealth Games 2026 की बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान का फाइनल. इसके …

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!