Monday , August 17 2026
Breaking News

बलाचौर बाईपास पर बब्बर खालसा के आतंकवादी रतनदीप का कत्ल करने वाले कुख्यात आतंकी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : बलाचौर बाईपास पर बब्बर खालसा के आतंकवादी रतनदीप सिंह का कत्ल करने वाले कुख्यात आतंकी सिमरनजीत सिंह बबलू को जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने गिरफ्तार किया है। बबलू बब्बर खालसा इंटरनेशन का सदस्य है। आरोपी 3 अप्रैल 2024 को हत्या करने के बाद से ही फरार था।

इस मॉड्यूल को पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर रिंदा और यूएसए स्थित आतंकी गोपी नवांशहरिया चला रहे हैं। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने आरोपी के पास से एक रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस और अन्य हथियार बरामद किए हैं। इसकी जानकारी जल्द ही मीडिया से साझा की जाएगी।

बता दें कि बब्बर खालसा के आतंकी रतनदीप सिंह की 3 अप्रैल को शाम करीब 7 बजे बलाचौर बाईपास पर गांव गढ़ी कानूनगो के पास हत्या कर दी गई थी। रतनदीप पर कई गोलियां चलाई गई थीं, वारदात के वक्त उसका भतीजा गुरप्रीत सिंह भी मौजूद था।

गुरप्रीत हरियाणा के करनाल से आया था। जिसके बयानों पर बलाचौर पुलिस ने नवांशहर निवासी गैंगस्टर गोपी नवांशहरिया और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ 302 (हत्या), 307 (हत्या की नीयत) आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!