Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बर्लिंगटन में यौन उत्पीड़न मामले में पंजाबी युवक गिरफ्तार:महिला को रोका, बातचीत करने की कोशिश की, स्टोर तक पीछा किया

जालंधर , (PNL) : कनाडा के बर्लिंगटन स्थित GO स्टेशन के पार्किंग एरिया में महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एटोबिकोक निवासी मनदीप सिंह (25) के रूप में हुई है, जो राइड-शेयर ड्राइवर बताया जा रहा है। हलटन रीजनल पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 जून 2026 की शाम करीब 5:15 बजे बर्लिंगटन GO स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता पार्किंग क्षेत्र में मौजूद थी, तभी आरोपी ने उसे रोककर बातचीत करने का प्रयास किया। महिला जब वहां से जाने लगी तो आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। सुरक्षा के लिए महिला स्टेशन के पास स्थित एक स्टोर की ओर चली गई, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया। स्टोर के पास आरोपी ने महिला के साथ दोबारा अभद्र व्यवहार किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ‘चाइल्ड एब्यूज एंड सेक्सुअल असॉल्ट यूनिट’ ने जांच की जिम्मेदारी संभाली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। 26 जुलाई को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न से जुड़े दो अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल मामला अदालत के विचाराधीन है, जहां कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। हलटन पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनदीप सिंह की तस्वीर सार्वजनिक की है। पुलिस को आशंका है कि इस घटना के अलावा भी अन्य लोग या पीड़िताएं सामने आ सकती हैं। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास आरोपी या इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी है तो वह तुरंत पुलिस या ‘क्राइम स्टॉपर्स’ से संपर्क करे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!