Monday , July 27 2026
Breaking News

बड़ी खबर : लुधियाना में जोमैटो के डिलीवरी बॉय की संदिग्ध हालातों में मौत, पुलिस बोली-एक्सिडेंट से हुई मौत

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना में जोमैटो डिलीवरी बॉय की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। घटना दो दिन पहले की है। बताया जा रहा है कि 4 जुलाई की रात को जब जोमैटो कंपनी का डिलीवरी बॉय डिलीवरी करने जा रहा था, तो रास्ते में वह अधमरा होकर गिर गया। राहगीरों ने उसे उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

जोमैटो के डिलीवरी बॉय को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका नाम राजेश कुमार बताया जा रहा है जो आरती चौक के पास रहता है। घटना लुधियाना के टिब्बा रोड की बताई जा रही है, जो रात करीब 1 बजे हुई। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि आज उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद जोमैटो, स्विगी जैसी कंपनियों के डिलीवरी बॉय में डर का माहौल है। उनको शक है कि इसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल का कहना है कि युवक की मौत एक्सिडेंट से हुई है। ये हत्या का मामला नहीं है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : ‘होटल Mariton पर नहीं लगेगी सील, सब दस्तावेज हमारे पास’, MD डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा का बड़ा दावा

जालंधर, (PNL) : होटल मैरिटन को नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद …

जिमखाना क्लब में चुनावी माहौल गरमाया, अचीवर्स ग्रुप के चार प्रमुख चेहरों के नाम आए सामने

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के संभावित चुनावों को लेकर चुनावी माहौल लगातार गरमाता …

जालंधर में आज से बिजली विभाग राम भरोसे: ना तो शिकायत दर्ज होगी और ना ही फाल्ट ठीक करने मुलाजिम आएंगे, पढ़ें कारण

जालंधर, (PNL) : पांचवें दिन भी जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी …

जालंधर के हरनामदासपुरा श्मशानघाट की बदलेगी तस्वीर, बनेगी बेसमेंट पार्किंग, नितिन कोहली की बड़ी घोषणा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने …

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके ने दिया ऐसा बयान, जिसकी हो रही जबरदस्त चर्चा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!