Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में आतंकियों ने की फायरिंग, 60 से ज्यादा की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी, पढ़ें

मॉस्को, (PNL) : रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकवादी हमला हुआ है। हमले में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रूसी मीडिया के मुताबिक, मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। आतंकियों ने विस्फोटक से हॉल में धमाका भी किया, जिससे वहां आग लग गई। हमले के बाद विशेष पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीन से चार बंदूकधारियों ने एक साथ लोगों पर फायरिंग शुरू की दी, जिसमें कम से कम 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पुलिस की टीमें लोगों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गई हैं। आपातकालीन सेवा मंत्रालय ने कहा कि गोलीबारी के बाद लगभग 100 लोग थिएटर के तहखाने से भागने में सफल रहे, जबकि अन्य लोग छत पर जाकर छुप गए। बयान में कहा गया कि रॉक बैंड के सभी सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

रूसी मीडिया के मुताबिक, हमलावरों ने विस्फोटक का भी इस्तेमाल किया, जिससे हॉल में धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इमारत से भारी धुआं उठता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी में कम से कम 60 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और करीब 100 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों ने सैकड़ों लोगों को बंधक भी बना लिया है। हालांकि, अभी तक बंधकों की स्थिति साफ नहीं हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!