Wednesday , April 22 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब में जम्मू के चर्चित गैंगस्टर राजेश डोगरा की गोलियां मारकर हत्या, 18 गोलियां चली, 10 शरीर में लगी, पढ़ें

मोहाली, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के मोहाली से आ रही है। एयरपोर्ट रोड पर सेक्टर-67 स्थित CP-16 शॉपिंग मॉल के बाहर सोमवार को जम्मू के गैंगस्टर राजेश डोगरा उर्फ मोहन (45) की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने करीब 18 राउंड फायरिंग की। घटना के बाद बदमाश चंडीगढ़ रोड की तरफ फरार हो गए। हत्या की सूचना के बाद SSP संदीप गर्ग मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मॉल के आसपास का इलाका सील किया गया है। डोगरा के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया गया है।

ADGP जसकरण सिंह ने कहा- गैंगवार के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है। राजेश डोगरा उर्फ मोहन अपने 2 साथियों के साथ पैदल जा रहा था। इस दौरान एक जम्मू कश्मीर नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी और एक चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी आई। बदमाशों ने डोगरा पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। डोगरा के साथी मौके से भाग निकले। गोली चलाने वाले करीब 4 बदमाश थे।

राजेश के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने राजेश के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। गोली चलाने वाले भी जम्मू कश्मीर के ही रहने वाले हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने एक जम्मू कश्मीर की गाड़ी भी कब्जे में ली है।

SSP बोले- 10 गोलियां लगीं

SSP संदीप गर्ग ने कहा- क्राइम सीन से डोगरा का आधार कार्ड बरामद किया गया है। कुछ अहम इनपुट मिला है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। केस में पुलिस हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर रही है। डोगरा को करीब 10 गोलियां लगी है। जिससे उसकी मौत हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में PAP फ्लाईओवर पर नए रैंप का निर्माण शुरू:NHAI बना रहा रूट, अमृतसर-पठानकोट जाने के लिए अब नहीं काटना पड़ेगा लंबा चक्कर

जालंधर  , (PNL) ; जालंधर में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने पीएपी (PAP) फ्लाईओवर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!