Thursday , July 30 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब पुलिस और अपराधियों के बीच चली गोलियां, CIA स्टाफ का एक पुलिस मुलाजिम हुआ शहीद, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. राज्य के होशियारपुर जिले में CIA की टीम छापा मारने पहुंची थी. इसी दौरान अपराधियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद गया है.

जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की CIA टीम को जानकारी मिली थी कि होशियारपुर के मुकेरियां गांव में राणा मंसूरपुर नाम के एक शख्स के पास अवैध हथियार हैं, जिसके बाद मुकेरिया में जब टीम पहुंची तो अपराधियों की ओर से फायरिंग की गई. इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई.

छापेमारी के दौरान हुई इस फायरिंग में एक गोली CIA के एक कर्मचारी को लग गई. पुलिसकर्मी के सीने पर गोली लगी थी, जिसके बाद उसे तुरंत ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख घटनास्थल के लिए रवाना हो गए.

पंजाब पुलिस की रेड का एक छोटा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि क्रॉस फायरिंग के बाद पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम के जवान दौड़भाग कर रहे हैं और आसपास के इलाके को पूरी तरह से CIA टीम ने घेर लिया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!