Monday , August 17 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर में भयानक हादसे में महिला की मौत, रातभर शव के उपर से गुजरते रहे वाहन, टुकड़े-टुकड़े हुई लाश, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। रायपुर रसूलपुर में सोमवार रात भयानक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसा किस वाहन से हुआ, इसका पता नहीं चल सका है और न ही मृतक महिला की अभी तक पहचान हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा जालंधर पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर के पास हुआ। सुबह किसी राहगीर ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मकसूदा थाने की पुलिस पार्टी जांच के लिए मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा- महिला का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। शव के अंग दूर-दूर तक बिखरे हुए थे। ऐसा जैसे रातभर लाश के उपर से वाहन गुजरते रहे हों।

उन्होंने बताया कि घटना के समय महिला नग्न अवस्था में थी। सड़क पर अलग-अलग जगहों से शव के अंग एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने आसपास के गांवों में जाकर लोगों से मृतक महिला की पहचान करानी चाही, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!