Thursday , July 2 2026
Breaking News

फिल्लौर में एक्सीडेंट, एक की मौत:मुर्गियों से भरा कैंटर ट्रक से टकराया, झपकी आने से हादसा; 2 लोग गंभीर घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर के फिल्लौर में जीटी रोड पर देर रात करीब 2 बजे CNG पंप के पास 2 ट्रकों में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर घायल हैं। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया कि मुर्गियों से भरे तेज रफ्तार लेहलैंड कैंटर की सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) के प्रभारी सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें एक राहगीर से सड़क हादसे की सूचना मिली। तुरंत टीम राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई। दुर्घटनास्थल पर पहुंचने के बाद टीम ने देखा कि मुर्गियों से लदा हुआ कैंटर दुर्घटनाग्रस्त मिला। ये कैंटर पंजाब के माछीवाड़ा से हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गगरेट की तरफ जा रहा था।

इस कैंटर में 3 लोग सवार थे। जब यह वाहन फिलौर जीटी रोड पर स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो कैंटर ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। इसके चलते वह वाहन पर से कंट्रोल खो बैठा और कैंटर सीधे सड़क के किनारे खड़े एक अज्ञात ट्रक से जा टकराया।

घायल को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाती एसएसएफ की टीम।

घायल को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाती एसएसएफ की टीम।

दूसरा ट्रक ड्राइवर वाहन लेकर मौके से भागा SSF टीम ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद दूसरा ट्रक ड्राइवर अपने वाहन को लेकर मौके से भाग गया। घायल कैंटर ड्राइवर ने बताया कि टक्कर अचानक हुई थी। टक्कर के कारण कैंटर में सवार ड्राइवर सहित तीनों लोग लहूलुहान होकर अंदर ही फंस गए।

मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला और तुरंत ही 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल करके घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद एक घायल को मृत घोषित किया पुलिस ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने तीनों घायलों की जांच की और उनमें से एक व्यक्ति, जिसकी पहचान मुश्ताक अली के रूप में हुई है, को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी बचे दो अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में उनका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। थाना फिल्लौर के ड्यूटी अफसर ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर एयरपोर्ट पर ₹1 करोड़ का सोना पकड़ा:जूतों में पेस्ट बनाकर छुपाया, कड़े-चेन बनवाए; महिला समेत 3 पैसेंजर गिरफ्तार

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 करोड़ का सोना पकड़ा गया है। इसके साथ …

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ढहाया:विरोध के बाद सरकार तुरंत कराएगी इसका पुनर्निर्माण, मंत्री ने किया स्थल का मुआयना

जालंधर  , (PNL) : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारे को …

पंजाबी बच्चों को अमेरिका में बर्थ सिटीजनशिप मिलती रहेगी:हर साल 8 हजार को फायदा; NRI संग अवैध तौर पर रहते पेरेंट्स को भी राहत

जालंधर  , (PNL) : अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को रद्द …

“मैं आपका दामाद बोल रहा हूं”..कहकर ₹8.25 लाख की ठगी:जालंधर में जालसाज ने बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार; पति की हो चुकी मौत

जालंधर , (PNL) : जालंधर से साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां के …

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई महंगी, पंजाबियों पर ज्यादा असर:स्टूडेंट वीजा फीस 25% बढ़ी; एक आवेदन के करीब ₹1.64 लाख लगेंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 1 जुलाई, 2026 से स्टूडेंट वीजा आवेदन शुल्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!