Monday , March 30 2026
Breaking News

फिरोजपुर से बड़ी खबर, लाडी शूटर की सरेबाजार गोलियां मारकर हत्या, पढ़ें

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब के फिरोजपुर से बड़ी खबर है।शहर के भारत नगर स्थित रेलवे फाटक के पास गोलियां मारकर गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी शीटर की हत्या कर दी गई। लाडी गांव शेर खां का रहने वाला था। मंगलवार को कुछ युवकों ने लाडी को गली के बीच खून से लथपथ देखा और पुलिस को सूचना दी। कहा जा रहा है कि बाइक सवार युवकों ने सरेबाजार उसे गोलियां मारी। बताना जरूरी है कि लाडी शूटर शिशु गैंग का सदस्य था, जिन्होंने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अप्रैल 2022 को गोलियों की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस द्वारा गैंग के मुखिया शिशु सहित उसके साथियों और लाडी शूटर को गिरफ्तार करने सहित अवैध हथियार भी बरामद किए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़, (PNL) : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने रविवार को कहा कि विपक्ष 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!