Wednesday , October 21 2026
Breaking News

पाकिस्तान से 50 किलो हेरोइन लाने वाले कुख्यात तस्कर को जालंधर देहात की पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की जंग के अंतर्गत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान से 50 किलो हेरोइन की खेप लाने के लिए तीन तैराकों को भेजने वाले बड़े तस्कर मलकियत सिंह उर्फ काली को गिरफ़्तार करके बड़ी सफलता दर्ज की है। यह जानकारी देते हुये पंजाब के डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने गुरूवार को यहाँ बताया कि पुलिस टीमों ने काली के पास से 50 किलो हेरोइन की खेप में से 9 किलो और हेरोइन भी ज़ब्त की है। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा इस खेप में से 22.5 किलो हेरोइन पहले ही बरामद की जा चुकी है, जिससे अब कुल बरामदगी 31.5 किलो हो गई है।

यह कार्रवाई, जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा हेरोइन की खेप हासिल करने के लिए तैर कर पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में जाने वाले नशा तस्कर जोगा सिंह, जिसके पास से 8 किलो हेरोइन बरामद हुई थी, की गिरफ़्तारी से एक महीने से भी कम समय के अंदर अमल में लाई गई है। इससे पहले, एसएसओसी अमृतसर ने शिन्दर सिंह के तौर पर जाने नशा तस्कर को गिरफ़्तार किया था, जिसके पास से 10 किलो हेरोइन और 1.5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई थी। इस माड्यूल से जुड़ी एक महिला नशा तस्कर अमनदीप कौर उर्फ दीप भाई को भी 1 किलो हेरोइन सहित काबू किया गया था, जबकि एक अन्य नशा तस्कर शिन्दरपाल उर्फ पप्पू को महितपुर से 500 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था।

डीजीपी गौरव यादव ने हेरोइन की इस बड़ी खेप की बरामदगी को पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही निरंतर जाँच और मुस्तैदी का नतीजा करार देते हुए कहा कि इस केस सम्बन्धी अगली-पिछली कड़ियों की बारीकी से जांच के बाद ही जालंधर ग्रामीण पुलिस ने फ़िरोज़पुर के गाँव टेंडियां के रहने वाले नशा तस्कर मलकीयत काली को गोराया के नज़दीक बोपाराय नहर के पुल से कंधे में डाले बैग में छिपा रखी हेरोइन सहित गिरफ़्तार किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये एसएसपी जालंधर ग्रामीण मुखविन्दर सिंह भुल्लर ने बताया कि मुलजिम मल्कीयत काली ने खुलासा किया कि वह हैदर अली के तौर पर जाने जाते पाकिस्तान स्थित नशा तस्कर के लगातार संपर्क में था, जिसने हवाला के द्वारा पैसे का लेन-देन करने बदले भारत में हेरोइन की खेप की तस्करी करने में उसकी मदद की थी।

मल्कीयत काली ने यह भी कबूला कि उसने जोगा सिंह को, दो अन्य व्यक्तियों के साथ, नदी के रास्ते के द्वारा 50 किलो हेरोइन की खेप लाने के लिए पाकिस्तान भेजा था, जोकि उसकी पार्टी और जोगा सिंह की पार्टी के बीच बराबर बांटी जानी थी। उन्होंने कहा कि आगे जांच जारी है और पुलिस टीमें इस माड्यूल में शामिल बाकी नशा तस्करों को गिरफ़्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं। इस सम्बन्धी एफआईआर नं. 123 तारीख़ 07/ 09/ 2023 को एन. डी. पी. एस एक्ट की धारा 21 सी के अंतर्गत थाना गौराया में दर्ज की गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!