Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पठानकोट पंचायती जमीन घोटाला में ADC और लाभार्थियों के खिलाफ केस दर्ज, दो महिलाएं गिरफ्तार

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 734 कनाल और 1 मरला पंचायती ज़मीन घोटाले के सम्बन्ध में सेवामुक्त जि़ला विकास और पंचायत अफ़सर (डी.डी.पी.ओ.) कुलदीप सिंह, जिसके पास ए.डी.सी. (डी) पठानकोट का प्रभार भी था और सात प्राईवेट व्यक्तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में दो औरतों को गिरफ़्तार किया गया है।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजि़म ए.डी.सी. कुलदीप सिंह ने 27-02-2023 को वीना परमार और अन्य बनाम ग्राम पंचायत गाँव गोल, ब्लॉक नरोट जैमल सिंह, जि़ला पठानकोट के मामले में प्राईवेट व्यक्तियों के हक में फ़ैसला सुनाया था। उसके इस दुर्भाग्यपूर्ण फ़ैसले के कारण 734 कनाल और 1 मरला पंचायती ज़मीन कुछ प्राईवेट व्यक्तियों के नाम तबदील होने का रास्ता साफ हो गया था।  

इस सम्बन्धी पूर्व डी.डी.पी.ओ. कुलदीप सिंह निवासी मकबूलपुरा (अमृतसर) और इस फ़ैसले के लाभार्थियों जिनमें वीना परमार निवासी कृष्णा नगर होशियारपुर, इन्दरदीप कौर निवासी फिऱोज़पुर सिटी, भारती बांटा निवासी कृष्णा नगर पठानकोट, तरसेम रानी निवासी गुरदासपुर, बलविन्दर कौर निवासी गाँव तारागढ़ (पठानकोट), मनजीत कौर निवासी गाँव तारागढ़ (पठानकोट) और प्रवीण कुमारी निवासी गाँव कलानौर (गुरदासपुर) शामिल हैं, के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में तारीख़ 09-08-2023 को आई.पी.सी. की धारा 409, 420, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (ए), 13 (2) के अंतर्गत एफ.आई.आर. नं. 26 दर्ज की गई है।  

प्रवक्ता ने बताया कि मुलजि़म इन्दरदीप कौर निवासी फिऱोज़पुर सिटी और भारती बांटा निवासी कृष्णा नगर पठानकोट, जिनको करीब 29 एकड़ पंचायती ज़मीन मिली, को गिरफ़्तार कर लिया गया है और बाकी मुलजि़मों की गिरफ़्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।  

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!