Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाबी सिंगर Mankirt Aulakh के नाम पर ठगी: पाकिस्तान के नंबरों से साइबर ठग कर रहे लोगों को कॉल, मांग रहे पैसे और OTP

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी गायक मनकीरत औलख के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। इस बारे में खुद मनकीरत औलख ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सावधान किया है। उन्होंने बताया कि कुछ ठग उनके नाम का इस्तेमाल करके लोगों को फोन कर रहे हैं और पैसे ठगने की कोशिश कर रहे हैं। मनकीरत औलख ने कहा कि कुछ लोग पाकिस्तान के नंबरों से कॉल कर रहे हैं और खुद को मनकीरत औलख या उनकी टीम का सदस्य बता रहे हैं। ये लोग खासकर गरीब और कम पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बना रहे हैं। ठग पहले मीठी-मीठी बातें करते हैं और कहते हैं कि वे उनकी मदद करेंगे या उन्हें 10 लाख रुपये तक की सहायता दिलवाएंगे। इसके बाद वे लोगों से कहते हैं कि रजिस्ट्रेशन या प्रोसेस के लिए कुछ पैसे भेजने होंगे।

कई लोग उनकी बातों में आकर 2000, 5000 या 10000 रुपये तक भी भेज देते हैं। इसके अलावा कुछ मामलों में लोगों से ओटीपी (OTP) भी मांगा जाता है। मनकीरत औलख ने साफ कहा है कि किसी भी हालत में अपना ओटीपी किसी को न दें और किसी भी अनजान नंबर पर पैसे ट्रांसफर न करें। उन्होंने लोगों से हाथ जोड़कर अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति मनकीरत औलख बनकर फोन करता है, तो समझ लें कि वह ठग है। असली मनकीरत औलख या उनकी टीम इस तरह किसी से पैसे नहीं मांगती।

उन्होंने लोगों से कहा कि अगर किसी को ऐसी कॉल या मैसेज आता है तो तुरंत सतर्क हो जाएं और इसकी शिकायत पुलिस या साइबर क्राइम विभाग में करें। मेहनत से कमाए हुए पैसे को इस तरह के धोखेबाजों से बचाना बहुत जरूरी है। सभी लोगों को जागरूक रहना चाहिए और अपने परिवार व दोस्तों को भी इस बारे में जानकारी देनी चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!