Tuesday , August 18 2026
Breaking News

पंजाब यूरिया घोटाले में FIR दर्ज:सब्सिडी वाली खाद के दुरुपयोग की जांच दिल्ली तक पहुंची, CM मान के आदेश पर एक्शन

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में सब्सिडी वाले यूरिया के कथित दुरुपयोग के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर खन्ना के एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने एफआईआर दर्ज करवाई है। इसमें खन्ना कैटल फीड प्लांट के जनरल मैनेजर सुरजीत सिंह भदौड़ सहित अन्य अधिकारियों और यूरिया आपूर्ति करने वाली गिद्दड़बाहा व नई दिल्ली की कंपनियों के मालिकों को नामजद किया गया है।

यह एफआईआर खन्ना के सिटी थाना-2 में कृषि विकास अधिकारी गुरप्रीत कौर के बयान के आधार पर दर्ज की गई है। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया के निर्देश पर दर्ज इस एफआईआर में खन्ना कैटल फीड प्लांट के जनरल मैनेजर सुरजीत सिंह भदौड़ समेत अन्य अधिकारियों को नामजद किया गया है।

इसके अतिरिक्त, गिद्दड़बाहा की एक कंपनी के मालिक और नई दिल्ली की मैसर्स मनीषा ट्रेडिंग कंपनी से जुड़े लोग भी मामले में शामिल हैं। पुलिस ने जांच तेज कर दी है, और इसमें अन्य अधिकारियों व संबंधित पक्षों को भी नामजद किए जाने की संभावना है।

टेक्निकल ग्रेड यूरिया की जगह नीम-कोटेड यूरिया का किया इस्तेमाल

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि औद्योगिक उपयोग के लिए आवश्यक टेक्निकल ग्रेड यूरिया के बजाय कृषि उपयोग हेतु सब्सिडी पर मिलने वाले नीम-कोटेड यूरिया का इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि सब्सिडी वाले इस यूरिया को औद्योगिक उद्देश्यों के लिए उपयोग कर सरकारी सब्सिडी का अनुचित लाभ उठाया गया। इससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका है।

सुरजीत सिंह भदौड़।

सुरजीत सिंह भदौड़।

इस गाड़ी से बरामद हुई थी यूरिया।

इस गाड़ी से बरामद हुई थी यूरिया।

कृषि विभाग की टीम ने छापामारी कर लिए थे नमूने

कृषि विभाग की टीम ने खन्ना कैटल फीड प्लांट में छापा मारकर यूरिया के नमूने लिए थे। जांच में सामने आया कि टेक्निकल ग्रेड यूरिया के बैगों में कृषि उपयोग के लिए सब्सिडी वाला नीम-कोटेड यूरिया भरा गया था। इस मामले में पहले ही खन्ना कैटल फीड प्लांट के जनरल मैनेजर, मैनेजर (एएच), क्वालिटी इंचार्ज, डिप्टी मैनेजर (खरीद एवं स्टोर) और वरिष्ठ सहायक (खरीद प्रभारी) समेत कई अधिकारियों को चार्जशीट किया जा चुका है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में अस्पताल के बाहर कार में तोड़फोड़:कुछ नहीं मिला, गुस्से में खिड़कियों के शीशे ईंट से तोड़े; पिता को देखने पहुंचा था युवक

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लाडोवाली रोड स्थित सागर अस्पताल के बाहर तोड़फोड़ और चोरी …

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!