Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब में हैरान करने वाला मामला, 40 साल के व्यक्ति के पेट से निकले ईयरफोन, नट बोल्ट, लॉकेट और पेंच, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मोगा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 40 साल के व्यक्ति के पेट से तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद कई तरह का सामान निकाला गया। इसमें ईयरफोन, रखड़ियां, नट बोल्ट, वार्शल, लॉकेट, पेच शामिल है। वहीं, मोगा मेडिसिटी अस्पताल के निदेशक ने बताया कि व्यक्ति को दो साल से पेट दर्द की समस्या थी। उनके पास जब सोमवार को मरीज आया तो पेट दर्द, बुखार और उल्टी की समस्या थी।

जब पेट का एक्स-रे और स्कैन किया तो सब हैरान रह गए। पेट में नट बोल्ट, पेंच, रखड़ियां, लॉकेट, ईयरफोन, मैगनेट के अलावा बहुत कुछ था। उन्होंने बताया कि उनके कॅरिअर में और उनके अस्पताल में ऐसा पहला केस आया लेकिन फिर भी डॉक्टर ने तीन घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद यह सारा सामान निकाला। हालांकि उनका कहना है कि लंबे समय से यह सामान पेट में रहने की वजह से मरीज की हालात ठीक नहीं है।

वहीं, परिवार वालों ने बताया कि दो-तीन दिनों से पेट दर्द की ज्यादा समस्या थी। उसे नींद भी नहीं आती थी लेकिन वह बहुत कम बताता था। वे कई बार उसे डॉक्टर के पास लेकर गए लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। उसे पेट में दर्द और बुखार आने लगा तो एक डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने एक्स-रे कराने को कहा। इसके बाद मरीज को मोगा मेडिसिटी लाया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया। वहीं, परिवार का कहना है कि यह सब वह कैसे खा गया, उनको नहीं पता। वहीं, उन्होंने बताया कि उनका बेटा मानसिक तौर पर भी परेशान रहता था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!