Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब में रूह कंपा देने वाली घटना, जिंदा जल गए दो मासूम बच्चे, मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब से इस समय रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है। बठिंडा में सरहिंद नहर के पास झुग्गियों में भयानक आग लगने से 2 मासूम बच्चे जिंदा जल गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि सिलेंडर तक आग पहुंचने के कारण आग ने और भयानक रूप ले लिया.

जानकारी के मुताबिक बठिंडा में सरहिंद नहर के पास बनी झुग्गियों में आग लग गई. इस हादसे में 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई और करीब 7-8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मृतक बच्ची की मां ने बताया कि उसकी जेठानी अपनी बेटी के साथ रोटी बना रही थी। वे लोग अंदर सो रहे थे तभी अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि वहां पड़े सिलेंडर में भी आग लग गई, उसमें विस्फोट होने से आग और भीषण हो गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!