Monday , March 30 2026
Breaking News

पंजाब में बेरहम पिता ने 14 महीने की बच्ची को उतारा मौत के घाट, गला घोंटकर की हत्या

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के रूपनगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चमकौर साहिब के अंतर्गत आते गांव भलियाण में 14 माह की बच्ची को उसके पिता ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। यह वाकया शुक्रवार सुबह का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पिता सिकंदर सिंह ने बच्ची का गला घोंटा कर मार दिया और बिस्तर पर लेटा कर पत्नी सीमा रानी को कहा कि बच्ची सो रही है। जब पत्नी ने दो घंटे के बाद देखा कि बच्ची सांस नहीं ले रही है तो उसने शोर मचाया और सभी को इकट्ठे किया। जिसके बाद पिता ने ही बच्ची को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया और मौके से भाग गया।

बच्ची को पहले भी मारता-पीटता था पिता

बच्ची की मियांपुर रहने वाली मामी सुरिंदर कौर के मुताबिक पिता पहले भी बच्ची को मारता पिटता रहता था। बच्ची के मुंह और शरीर अंदरूनी चोटों के निशान भी हैं। सीमा रानी के पहले एक बच्ची थी। उसके बाद दो जुड़वा बच्चियां हुई। सीमा के मायके वालों ने जुड़वा बच्चियों में से एक को किसी परिवार को गोद दिलवा दी थी। हत्या का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि लड़कियों की परवरिश ना कर पाने को लेकर उसने एक बेटी को मार डाला है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर हाउस बैठक में 569.40 करोड़ का बजट पेश:विपक्ष का हंगामा, ढाई मिनट में पास; मेयर बोले-नगर निगम की आमदनी में हुआ सुधार

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के मेयर विनीत धीर ने आज सोमवार को नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!