Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में बूथ सम्मेलन दौरान आपस में ही भिड़े बीजेपी वर्कर, स्टेज पर ही एक-दूसरे को कुर्सियां मारी, ग्रेवाल मौके से खिसके, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में भाजपा के बूथ सम्मेलन में BJP के नेता ही आपस में भिड़ गए। यह बहस माइक को लेकर हुई। हंगामे से शुरू हुई बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। इसके बाद स्टेज पर डंडे, कुर्सियां और टेबल फेंकने शुरू कर दिए गए। जिस समय मीटिंग में हंगामा हुआ, स्टेज पर भाजपा पंजाब प्रवक्ता हरजीत सिंह ग्रेवाल भी मौजूद थे। यह सम्मेलन फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट के लिए खन्ना के पायल में कराया जा रहा था।

इस सम्मेलन को हरजीत ग्रेवाल ने संबोधन किया तो मंच से भाजपा नेता जतिंदर शर्मा धन्यवाद करने लगे। इसी बीच फतेहगढ़ साहिब से टिकट के दावेदार गुलजार सिंह ने उन्हें बोलने का समय न देने पर विरोध किया। इसी पर हंगामा हो गया। स्टेज पर मौजूद कुछ अन्य नेताओं ने गुलजार सिंह से बहस की। बहस के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। डंडे चलने लगे, मेज उठाकर मारने की कोशिश की गई। वहीं, आरोप लगाया गया कि गुलजार सिंह ने गाली दी है।

ग्रेवाल मौके से खिसके

जब स्टेज पर हंगामा हो रहा था तो इसे कंट्रोल करने के बजाय हरजीत ग्रेवाल मंच छोड़कर पीछे निकल गए। वह मैरिज पैलेस के कमरे में चले गए। मीडिया से बातचीत भी बंद कमरे में की गई। सम्मेलन में हंगामे पर ग्रेवाल ने कहा कि यह किसी की शरारत है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!