Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में बाल कटवा रहे सरपंच का गोली मारकर कत्ल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पढ़ें पूरी खबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के तरनतारन से आ रही है। अड्डा झबाल के मौजूदा सरपंच अमन कुमार का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया है। डीएसपी तरसेम मसीह ने अमन कुमार उर्फ सोनू चीमा की मौत की पुष्टि की है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब नौ बजे अमन कुमार सोनू चीमा भीखीविंड रोड पर एक हेयर कटिंग की दुकान पर अपने बाल कटवा रहे थे। तभी दो अज्ञात बाइक सवार पहुंचे। इनमें से एक बाइक में ही बैठा रहा। वहीं दूसरे ने दुकान में जाकर सरपंच अमन कुमार को गोली मारी। घटना के बाद दोनों हत्यारे फरार होने में कामयाब हो गए। तुरंत लोगों ने घायल सरपंच को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरिंदर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जांच की। कत्ल की वजह अभी सामने नहीं आई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!