Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
पंजाब में बब्बर खालसा के आंतकी रहे रतनदीप का गोलियां मारकर कत्ल, इस कुख्यात गैंगस्टर ने ली हत्या की जिम्मेदारी, पढ़ें - punjabnewslive
Tuesday , June 16 2026
Breaking News

पंजाब में बब्बर खालसा के आंतकी रहे रतनदीप का गोलियां मारकर कत्ल, इस कुख्यात गैंगस्टर ने ली हत्या की जिम्मेदारी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के नवांशहर से आ रही है। नवांशहर में रोपड़ रोड पर बुधवार देर रात बब्बर खालसा टाइगर फोर्स के मेंबर रहे रतनदीप सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त रतनदीप के साथ उसका भांजा भी मौजूद था। उसे कोई चोट नहीं आई है। इस वारदात की जिम्मेदारी नवांशहर के कुख्यात गैंगस्टर गोपी नवांशहरिया ने ली है।

इसको लेकर गोपी ने एक पोस्ट भी डाली है। गोपी ने लिखा- तुमने कई मांओं के बच्चे मरवाए और कइयों के साथ ठगी की। इसलिए तुम्हें नरक में भेज दिया है। अब तुम्हारे साथियों की बारी है। उन्हें कहो बच कर रहें। जब मिलेंगे उन्हें भी नरक में भेजा जाएगा।

पुलिस ने मामले में गोपी सहित अन्य शूटरों के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं नवांशहर के सरकारी अस्पताल में गुरुवार को रतनदीप सिंह का पोस्टमॉर्टम करवाया गाया। उसने हरियाणा और चंडीगढ़ में ब्लास्ट करवाए थे। रतनदीप हरियाणा के करनाल का रहने वाला था।

नवांशहर के SP-डी मुकेश कुमार ने बताया कि क्राइम सीन से पुलिस ने कई खोल बरामद किए हैं। भांजे से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज भी लगे हैं। जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस मामले में टारगेट किलिंग के एंगल पर भी जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए: बलतेज पन्नू

चंडीगढ़, (PNL) : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने तीखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!