Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में बढ़ेगी ठंड, आज से दो दिन बारिश की संभावना, पढ़ें मौसम अपडेट

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार व गुरुवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस और दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा। गुरुवार के बाद अगले चार दिन यानी एक दिसंबर से चार दिसंबर मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग ने बारिश के मौसम को देखते हुए दिशा निर्देश जारी किए हैं। विशेषज्ञों ने किसानों को खुले में कटी फसलों को न रखने, फसलों में खादों व कीटनाशकों का प्रयोग न करने की सलाह दी है। इसके साथ ही बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने व जलाशयों के नजदीक न जाने के लिए भी कहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!