Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब में बड़ी वारदात, देवी-देवताओं को खुश करने के लिए पड़ोसी ने चार साल के बच्चे की बलि दी, लाश हुई बरामद, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के खन्ना से आ रही है। देवी-देवताओं को खुश करने के मकसद से तांत्रिक के कहने पर चार साल के बच्चे की बलि देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना की है। मृतक बच्चे नाम रवि कुमार है। बलि देने वाले अरविंदर कुमार (23) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा खन्ना की एसएसपी अमनीत कौंडल ने पत्रकार वार्ता में किया।

एसएसपी ने बताया कि देर रात सिटी थाना में मृतक की मां कंचन देवी ने बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं। यहां खन्ना के अलोद गांव में रहते हैं। सोमवार रात को पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे फर्श पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे जब उनकी आंख खुली तो बिस्तर पर एक मोबाइल फोन देखा, जो उनका नहीं था। इसी बीच उनका बेटा रवि राज बिस्तर से गायब था। इसके बाद वह बच्चे को ढूंढने निकले।

सूचना मिलने पर खन्ना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कुछ दूरी पर रवि का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। सीसीटीवी से पता चला कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक शख्स बच्चे को कंधे पर ले जा रहा था। आरोपी ने तांत्रिक के कहने पर ही देवताओं को खुश करने के मकसद से बच्चे की बलि दी। वहीं, आरोपी तांत्रिक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में सारे सबूत जुटा लिए हैं। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के मकसद से बच्चे के खून से लथपथ कपड़े और वारदात में इस्तेमाल चाकू छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। बच्चे की हत्या तांत्रिक के कहने पर की गई थी। जल्द ही आरोपी तांत्रिक को भी पकड़ लिया जाएगा। डीएसपी (खन्ना) राजेश शर्मा ने बताया कि जब आरोपी बच्चे को बिस्तर से उठाने घर आया तो उसका मोबाइल वहीं गिर गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!