Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब में बड़ी वारदात, घर के अंदर घुसकर जिम मालिक को मारी पांच गोलियां, मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के तरनतारन से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। पट्टी के घरियाला गांव में घर के अंदर घुसकर जिम मालिक का कत्ल कर दिया। हमलावरों ने जिम मालिक को पांच गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गांव घरियाला निवासी रणजीत सिंह पुत्र मलूक सिंह, जो करीब आठ साल तक विदेश में नौकरी करने के बाद सात माह पहले गांव पहुंचा था और जिम का कारोबार शुरू किया था। कल रात करीब 1.30 बजे जब रंजीत सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ कमरे में सो रहे थे तभी दो अज्ञात लोगों ने रंजीत सिंह के घर में घुसकर उन पर अंधाधुंध गोली चला दी। गोलियों की आवाज सुनकर घर में मौजूद पिता मलूक सिंह जब हमलावरों को पकड़ने के लिए आगे आए तो आरोपी उन्हें धक्का देकर मौके से भागने में सफल रहे।

जानकारी देते हुए मृतक रणजीत सिंह के पिता मलूक सिंह ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे उनका घर बर्बाद हो गया है. इस घटना की सूचना पाकर थाना सदर पट्टी के प्रमुख गुरतेज सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!