Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या, इस वजह से कर दिया गया कत्ल, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : फरीदकोट की स्थानीय ड्रीम सिटी में शुक्रवार रात को एक घर के बाहर बेंच पर बैठने को लेकर झगड़े में एएसआई के बेटे की हत्या कर दी गई। युवक बीच बचाव करने आया था। मृतक की पहचान ड्रीम सिटी निवासी तेजिंदर सिंह के रूप में हुई। इस विवाद में हत्या के मुख्य आरोपी को भी गंभीर चोटें लगी है और दूसरे पक्ष के 5 अन्य भी घायल हुए है जिन्हें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

मृतक के पिता बलदेव सिंह के बयान पर थाना सिटी पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप उर्फ बोनी व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अस्पताल में दाखिल मुख्य आरोपी की निगरानी में पुलिस तैनात कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पंजाब पुलिस की 6, आईआरबी बटालियन में तैनात एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि वह पिछले 5-6 साल से अपने परिवार के साथ ड्री सिटी में रहा है। उसका छोटा बेटा तेजिंदर सिंह भी उनके साथ रहता था। उनके घर के बाहर गली में एक बेंच रखा हुआ है जिसपर अक्सर ही कालोनी के लोग बैठ जाते है।

पांच अक्तूबर को इस बेंच पर लखविंदर सिंह सोढ़ी के बेटे अर्शदीप सिंह व जसनदीप सिंह बैठे थे जिन्हें उनके घर के पास रहने वाले संदीप उर्फ बोनी ने उठा दिया था। 6 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 9 बजे बोनी ने लखविंदर सिंह के दोनों बेटों को फिर रोका और आपस में लड़ाई झगड़ा करने लगे। इस दौरान बलदेव के बेटे तेजिंदर सिंह ने बीच बचाव करना चाहा तो बोनी व उसके अज्ञात साथी उसी पर टूट पड़े। इस दौरान लखविंदर सिंह व उसकी माता भी वहां पहुंच गए।

आरोपियों ने लखविंदर सिंह, उसकी माता, दोनों बेटों के अलावा तेजिंदर सिंह व मोहित कक्कड़ पर तेजधार हथियारों व बेसबाल से हमला कर दिया और उनके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टर ने तेजिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर गुलजिंदरपाल सिंह सेखों ने बताया कि पुलिस ने बलदेव सिंह के बयान पर आरोपी संदीप उर्फ बोनी व अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!