Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में पाकिस्तानी नागरिक को BSF ने मार गिराया, भारत-पाक बॉर्डर से घुसने की कोशिश कर रहा था, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फाजिल्का से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। सोमवार देर रात भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास पाकिस्तानी नागरिक ने घुसपैठ की कोशिश की। बीओपी सादकी के पास बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान युवक की मूवमेंट का पता चलते ही सतर्क हो गए।

पहले जवानों ने युवक को रुकने के लिए कहा। जब वह नहीं रुका तो जवानों ने उस पर फायरिंग कर दी। 3 गोलियां लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जवानों ने चेकिंग की तो उसके कब्जे से पर्स, सिगरेट, ईयरफोन और तंबाकू मिला। BSF जवानों ने इसके बाद तुरंत घटना की जानकारी अधिकारियों को दी।

फाजिल्का के DSP शुबेग सिंह ने बताया कि भारत-पाक सीमा की सादकी पोस्ट के पास घुसपैठ करने के कारण की गई गोलीबारी के दौरान पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई। उसका शव कब्जे में ले लिया है। पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह भारत की सीमा में क्यों दाखिल हो रहा था।

इससे पहले, 25 जून की रात पठानकोट जिले के कोट पटि्टयां गांव में 2 संदिग्ध देखे गए थे। पुलिस के मुताबिक दोनों एक फार्म हाउस पर पहुंचे और वहां मौजूद लेबर से खाना मांगा। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लेबर को धमकाया कि पुलिस या किसी को इसके बारे में बताया तो अंजाम बुरा होगा। जैसे ही इसकी सूचना मिली तो पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!