Sunday , June 21 2026
Breaking News

पंजाब में नशा तस्करों ने शादी वाले घर में की अंधाधुंध फायरिंग, 100 से ज्यादा गोलियां चलने की सूचना, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जीरा से आ रही है। वहां नशा तस्करों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक शादी वाले परिवार के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। आरोपियों ने लगभग 200 फायर किए जो घर की दीवारों, गेट, दरवाजे और खिड़कियों पर लगे। एक गोली परिवार में आई रिश्तेदार महिला के पेट में लगी है, जो गंभीर रूप से जख्मी है। उसे फरीदकोट के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस परिवार पर गोलियां चलाई गई थी, उस परिवार ने कुछ दिन पहले किसी चैनल के सामने खुलासा किया था कि आरोपी नशा सरेआम बेचते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:बीजेपी ऑफिस का घेराव किया, बोले- CM मान का फर्जी AI वीडियो बनाया, कार्रवाई की चेतावनी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!