Tuesday , June 16 2026
Breaking News

पंजाब में दो आजाद उम्मीदवार जीते, खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह और फरीदकोट से सरबजीत सिंह खालसा ने दी पटकनी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : लोकसभा चुनाव के नतीजों में पंजाब में दो आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। पंजाब की खडूर साहिब सीट पर खालिस्तानी समर्थक और निर्दलीय प्रत्याशी अमृतपाल जीत गए हैं। अमृतपाल को 376287 वोट मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस के कुलबीर जीरा को पराजित किया है। कुलबीर जीरा को 198265 वोट मिले है। तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर रहे, उन्हें 186665 वोट मिले हैं। अमृतपाल ने यह चुनाव असम जेल में बंद रहते हुए जीता है। उनका नामांकन कराने के लिए असम की जेल से जेल सुपरिटेंडेंट यहां आए थे।

वहीं फरीदकोट से गर्मख्याली सर्बजीत सिंह खालसा की जीत हुई है। सर्बजीत खालसा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले बेअंत सिंह के बेटे हैं। खालसा ने बतौर आजाद उम्मीदवार 70246 वोटों की बढ़त हासिल करके आप के करमजीत सिंह अनमोल को हरा दिया है। इस सीट पर भाजपा के हंसराज हंस भी खड़े थे, जो महज 123000 वोटें ही हासिल कर सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

ईडी पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं?- केजरीवाल

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की ओर से चलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!