Thursday , July 9 2026
Breaking News

पंजाब में तपती-जलती गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 47.4 डिग्री तक पहुंचा तापमान, 29 मई तक का अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इस बार मई माह में गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। वहीं प्रदेश में अगले कुछ दिन भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। फरीदकोट में पारा 47.4 डिग्री पहुंच गया है, जो सीजन का सबसे अधिक है। साथ ही अधिकतम तापमान ने पिछले 10 साल के रिकार्ड भी तोड़ दिए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है और ये प्रदेश में सामान्य से पांच डिग्री पहुंच गया है।

लू थपेडों ने कई जिलों में समस्या अधिक बढ़ा दी। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा इससे अधिक प्रभावित रहे। रविवार को न्युनतम तापमान में -0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज जरुर की गई है, लेकिन अभी भी ये सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक बना हुआ है। बल्लोवाल में सबसे कम न्युनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

विभाग के अनुसार नूरमहल जालंधर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यहां 3.6 बढ़ोत्तरी के साथ 42.7 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। पटियाला 45.7 डिग्री, पठानकोट, बठिंडा व अमृतसर में 45.2, बरनाला व आनंदपुर साहिब 44.9, लुधियाना 44.8 और फतेहगढ़ साहिब में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में ये वृद्धि जारी रहेगी, इसलिए बच्चों व बुजुर्गों को तेज धूप से बचना चाहिए और नियमित रूप से पानी पीना चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे; हिमाचल में टूरिस्टों को नदी किनारे न जाने की एडवाइजरी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में 7 दिन पहले मानसून की एंट्री हुई थी, लेकिन अब …

मोहाली में निहंग जसदीप समेत 10 पर FIR:गुरुद्वारा सिंह शहीदां के बाहर मारपीट का मामला, कहा था- दोआबी का बंदा है, सबक सिखाओ

मोहाली , (PNL) : पंजाब के मोहाली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना में करीब 10 …

लुधियाना में थार सवार ने आवारा कुत्ते को कुचला:विरोध करने पर डॉग फीडर्स को दिखाई पिस्टल; आरोपी चंडीगढ़ से आया था ससुराल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के हैबोवाल इलाके में एक थार चालक ने लापरवाही और तेजी …

कांग्रेस हाईकमान के आगे झुका चन्नी गुट:2 नेता चंडीगढ़ में AICC प्रभारी बघेल से मिलेंगे

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व CM व जालंधर सांसद …

जालंधर में एक्टिवा चुराते युवक को पकड़ा:पुलिस के देरी से पहुंचने पर भड़के लोग, बोले- नशे के कारण हो रही वारदात

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कबीर नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया, जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!