Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब में चुनाव आयोग बेहद सख्त, अब तक इतने करोड़ रुपए की नकदी और शराब कर चुके बरामद, आंकड़े पढ़कर हैरान रह जाएंगे आप

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप में करवाने के लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। चुनावी आचार संहिता लगने के बाद से अब तक करीब 150 करोड़ रुपए की ड्रग, शराब और नकदी पकड़ जा चुकी है। यह दावा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने मीडिया से किया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 25 अर्धसैनिक बल की कंपनियां तैनात कर दी गईं हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में 285 करोड़ का सामाान जब्त किया था। जबकि विधानसभा चुनाव 2022 में 511 करोड़ का सामान जब्त किया है।

राज्य में कुल लगभग 24000 बूथ हैं। इसमें लगभग 5000 मतदान केंद्रों की पहचान संवेदनशील के रूप में की जा रही है । वहीं चुनाव की तारीख के आसपास ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। उम्मीद है कि इनकी संख्या में बढ़ोतरी होगी। इनमें सबसे ज्यादा अमृतसर में 578 व होशियारपुर 276 हैं। जहां पर आयोग की विशेष नजर रहेगी। इस बार कुल दो करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। डेढ़ लाख मुलाजिम चुनावी ड्यूटी में तैनात रहेंगे।

नाकों पर भी लगाए गए CCTV

निर्चाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव को लेकर आयोग काफी सख्त है। सिक्योरिटी के हिसाब से कुछ कदम उठाए गए हैं। स्पेशल नाके लगाए गए जा रहे हैं। जहां पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। फ्लाइंग स्कवॉयड द्वारा विशेष नजर रखी जा रही है। फ्लाइंग स्कवॉयड के 351 वाहनों में स्पेशल कैमरे कैमरे लगाए गए हैं। यह टीमें राज्य के 13 लोकसभा हलकों में तैनात हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!