Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब में घर के अंदर ही पति-पत्नी छाप रहे थे नकली नोट, पुलिस ने 30 लाख के नकली नोट किए बरामद, दोनों गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब की बटाला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 30 लाख रुपए के नकली नोटों, 2 वाहनों और नकली नोट छापने वाले उपकरणों के साथ एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि नोट छापने के बाद दंपती पहली बार हिमाचल में नकली नोट सप्लाई करने निकले थे, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस मुख्यालय में जानकारी देते हुए एसएसपी अश्विनी गोटियाल ने बताया कि बटाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना सदर के अंतर्गत आने वाले गांव सैदमुबारक के पास एक विशेष चौकी स्थापित की थी कि सुखबीर सिंह और उसकी पत्नी गुरिंदर कौर निवासी गांव तरसिक्का (अमृतसर ग्रामीण) को वरना कार के साथ काबू किया, तलाशी लेने पर दंपत्ति के पास से गाड़ी में से 27 लाख रुपए बरामद हुए, जबकि पूछताछ के दौरान 3 लाख रुपए और नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरण के साथ एक और कार बरामद हुई।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए दंपति ने बताया कि उन्होंने नकली नोट छापने का काम करीब 6 महीने पहले शुरू किया था, लेकिन अभी पहली बार सप्लाई के लिए हिमाचल निकले थे. एसएसपी ने आगे बताया कि पकड़े गए सुखबीर सिंह ने पहली बार नकली नोट छापना भी शुरू किया था।

वह एक बैंक में नौकरी करता था और वहां भी करोड़ों रुपए के गबन का आरोप लगने के बाद वह जेल से वापस आ गया है और उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. फिलहाल जांच के मुताबिक एक और आरोपी की तलाश की जा रही है जिसकी संलिप्तता इस सारे काम में थी. इसकी जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!