Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के बाद माहौल गरमा गया। भारतीय किसान यूनियन डल्लेवाल की ओर से आज फरीदकोट में बैंक के बाहर राज्य स्तरीय धरने का ऐलान किया गया था। यह धरना किसानों की कर्जमाफी और वन टाइम सेटलमेंट यानी ओटीएस की मांग को लेकर किया जाना था।धरने से पहले ही पंजाब के कई जिलों में पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। अमृतसर देहात से लगते इलाकों के अलावा तरनतारन, पट्टी, हरिके, फरीदकोट और फिरोजपुर समेत कई जगहों पर पुलिस सुबह-सुबह किसान नेताओं के घर पहुंची।अमृतसर और आसपास के इलाकों में भी कई किसान नेताओं को उनके घरों में नजरबंद किया गया। इनमें काका कोटड़ा, जगजीत सिंह डल्लेवाल, बोहड़ सिंह और दीप मंड़ी समेत कई नेता शामिल हैं। कई किसानों को पुलिस द्वारा उनके घरों से हिरासत में लिया गया।

किसान नेता के साथ घर पर मौजूद पुलिस अधिकारी।

किसान नेता के साथ घर पर मौजूद पुलिस अधिकारी।

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से सरकार किसानों की आवाज को दबा नहीं सकती। किसान अपनी मांगों को लेकर हर हाल में संघर्ष जारी रखेंगे। जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल से लेकर आमरण अनशन तक का रास्ता अपनाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।किसान संगठनों का आरोप है कि पुलिस ने यह कार्रवाई इसलिए की है, ताकि किसान नेता फरीदकोट में होने वाले राज्य स्तरीय धरने में शामिल न हो सकें। किसान नेताओं का कहना है कि उनकी मांगें किसानों से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर हैं। इनमें किसानों को कर्ज से राहत दिलाना और बैंकों के साथ वन टाइम सेटलमेंट के जरिए कर्ज का समाधान करवाना प्रमुख मांगें हैं।

पुलिस टीम से बातचीत करते नजर आए किसान नेता।

पुलिस टीम से बातचीत करते नजर आए किसान नेता।

अमृतसर से लेकर पंजाब के दूसरे जिलों तक हुई इस कार्रवाई के बाद किसान संगठनों में रोष बढ़ गया है। किसान नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा है कि उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। फिलहाल अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं की नजरबंदी और हिरासत को लेकर किसान संगठनों की अगली रणनीति पर नजर बनी हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!