Wednesday , July 29 2026
Breaking News

पंजाब में कबड्डी खिलाड़ियों ने पुलिस वाले को ही मार डाला, रेस्टोरेंट में की जमकर तोड़फोड़

बरनाला, (PNL) : पंजाब के बरनाला से बड़ी खबर है। बरनाला में एक हवलदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात रविवार देर रात की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक 25 एकड़ क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में कबड्डी खिलाड़ियों और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के मध्य विवाद हो गया था। सूचना मिलते ही घटनास्थान पर थाना सिटी वन की पुलिस पहुंची।

रेस्टोरेंट पर लड़ाई झगड़ा करने वाले कबड्डी खिलाड़ियों को पुलिस गाड़ी में बैठने लगी, तभी पुलिस कर्मचारियों से भी उनका झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपियों ने हवलदार दर्शन सिंह को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। तुरंत उन्हें बरनाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां मौत हो गई।

घटना के चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी कबड्डी खिलाड़ियों ने पुलिसकर्मी को पीटने के बाद रेस्टोरेंट में खूब तोड़फोड़ की। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। दर्शन सिंह थाना सिटी वन में लंबे समय से हवलदार के पद पर तैनात थे। इस वारदात से बरनाला में सनसनी फैली है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!