Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब में आज भी फ्री रहेंगे टोल प्लाजा, किसानों की मोदी सरकार के साथ होगी फिर से मीटिंग, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ शुरू हुए किसान आंदोलन में एंट्री कर ली है। BKU उगराहां ने रविवार शाम तक पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री करवा दिए हैं। इसके साथ-साथ उगराहां किसान संगठन ने पंजाब के तीन बड़े भाजपा नेताओं प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और केवल ढिल्लों के घर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

BKU उगउराहां के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने शनिवार 12 बजे से रविवार शाम 5 बजे तक पंजाब के टोल प्लाजा और भाजपा नेताओं के घर प्रदर्शन करने की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद आज 11 बजे किसान पंजाब के टोल प्लाजों पर इकट्‌ठे होना शुरू हो गए। पूरे 12 बजे किसानों की तरफ से टोल प्लाजा खोल दिए गए।

इसके साथ ही उगराहां संगठन की तरफ से पंजाब के तीन भाजपा नेताओं के घर के बाहर भी प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। संगठन की तरफ से प्रोटेस्ट की कॉल के बाद से ही पुलिस पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ और केवल ढिल्लों के घरों के बाहर पहुंच गए। किसानों को उनके घरों से कुछ दूरी पर बैठाया गया है। किसानों का कहना है कि ये मोर्चे कब उठेंगे, इसका फैसला रविवार शाम होने वाली बैठक में होगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!