Sunday , July 12 2026
Breaking News

पंजाब में अब नहीं कटेगी अवैध कॉलोनी, कॉलोनाइजरों को लगेगा बड़ा झटका, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में अब कोई अवैध कॉलोनी नहीं काटने दी जाएगी। सीएम भगवंत मान ने मंगलवार को इसका ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि अब हर तरह की रजिस्ट्री से NOC की शर्त खत्म कर दी गई है और भविष्य में कोई भी अवैध कॉलोनी राज्य में स्थापित नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने कलर कोडिंग स्टांप पेपर सिस्टम शुरू किया है। काॅलोनी बनाने के लिए कॉलोनाइजर को लाल स्टांप पेपर लेना पड़ेगा।

यह स्टांप पेपर तभी जारी होगा, जब आवेदक को सीवरेज, फायर, बिजली व पॉल्यूशन समेत सभी मंजूरी मिलेगी। ऐसे में लोगों को भविष्य में दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने कहा जिन लोगों ने पहले अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदे हैं, उन्हें भी अब परेशानी उन्हें नहीं उठानी पड़ेगी। कुछ कॉलोनाइजर इस फैसले से खुश होंगे कि उनकी अवैध कॉलोनी अब रेगुलर हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि यह लोग इस बार तो बच जाएंगे, लेकिन अगली कॉलोनी काटने से पहले उन्हें पूरा हिसाब देना पड़ेगा। जल्द ही इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। जल्दी ही इस बारे में डिटेल जारी की जाएगी।

3 बार बदले गए कॉलोनियों के नियम

CM ने कहा कि पहले कुछ कॉलोनाइजर अपने फायदे के लिए बिना मंजूरी से कॉलोनी काट देते थे। इसके बाद वह लोगों को प्लॉट बेचकर वहां से निकल जाते थे। साथ ही लोग नेताओं व सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते थक जाते थे। लेकिन, उन्हें सीवरेज व पानी के कनेक्शन की मंजूरी नहीं मिल पाती थी। उन्होंने बताया कि अब तक कॉलोनियों को लेकर तीन बार नियम बदले गए हैं। हर बार नियम बदलने वाले लिखते समय लिखते थे कि आखिरी बार यह संशोधन करने जा रहे हैं। लेकिन, आज तक यह समस्या जस की तस बनी हुई है।

लोकसभा चुनाव से पहले बड़े फैसले ले रही सरकार

हालांकि, एक के बाद एक बड़े फैसले सरकार द्वारा आने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर किए जा रहे हैं। इससे पहले सरकार ने इंतकाल के कैंप लगाए थे, फिर मकानों के नक्शों में सेल्फ अटेस्टेड की सुविधा दी गई। इसके साथ ही 10 लाख राशन कार्ड भी बहाल किए गए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!