Wednesday , July 8 2026
Breaking News

पंजाब में ISI समर्थित तस्करी मॉड्यूल बेनकाब:अमृतसर में 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 हैंड ग्रेनेड और 12 अवैध पिस्तौल बरामद

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब पुलिस को आतंक और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 हैंड ग्रेनेड और 12 अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक विदेशी तस्कर के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेश में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल यानी बीकेआई के ऑपरेटिव्स का समर्थन प्राप्त था।

जांच के अनुसार, आरोपियों को यह हथियारों और विस्फोटकों की खेप पंजाब में अशांति फैलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई थी। इस पूरे मामले में अमृतसर के पुलिस CP गुरप्रीत सिंह भुल्लर मुकम्मल जानकारी थोड़े समय में साझा कर सकते हैं।

आर्म्स एक्ट और बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज

इस मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में हथियार अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पंजाब पुलिस

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोग कौन हैं, हथियारों की सप्लाई कहां से हुई और इन्हें आगे किस तक पहुंचाया जाना था। पंजाब पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सभी फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गैंगस्टर लॉरेंस पर अमेरिका में हत्या का केस, चार्जशीट दायर:गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर इनाम; दावा- दोनों ने कनाडा में निज्जर की हत्या कराई

जालंधर , (PNL) : कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अमेरिका ने …

328 गायब स्वरूपों की SIT ने जांच की तेज:DIG ने अमृतसर के गुरुद्वारे का लिया जायजा; छपाई, रिकॉर्ड और वितरण प्रक्रिया खंगाली

अमृतस​र  , (PNL) : 328 गायब पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर रही एसआईटी के …

नकोदर में दो स्कूली बसों में टक्कर:एक अनकंट्रोल होकर सड़क पर पलटी, अगला-पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त; लोगों ने ड्राइवर-कंडक्टर को निकाला बाहर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में नकोदर के पास आज सुबह दो स्कूली बसों के बीच …

लुधियाना के नामी स्कूल में आग लगी:धुएं के बाद निकली लपटें, तुरंत छुट्‌टी कर बच्चों को घर भेजा गया

लुधियाना , ( PNL) : लुधियाना के नामी स्कूल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। …

मोहाली में कनाडा भेजने के नाम पर ₹1.87 लाख ठगे:फर्जी ऑफर लेटर दिया, बचने के लिए 12 फोन नंबर बदले; केरल की रहने वाली

मोहाली , (PNL) : मोहाली में केरल की एक युवती से कनाडा भेजने के नाम पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!