Thursday , July 30 2026
Breaking News

पंजाब में ISI समर्थित ‌BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़:बड़ी वारदात की साजिश रचते दो आरोपी गिरफ्तार, 5 हैंड ग्रेनेड-डेटोनेटर भी बरामद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में बड़ी वारदात की साजिश को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया।अमृतसर ग्रामीण, गुरदासपुर और एसएसओसी ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त ऑपरेशन में ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल एक विदेशी हैंडलर द्वारा संचालित किया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब में बड़े हमलों की साजिश रच रहे थे। इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को कई खतरनाक सामग्री बरामद हुई हैं, जिनमें 5 हैंड ग्रेनेड, 2 विशेष डेटोनेटर, एक पीटीटी टाइमर जिसमें कोडर और डिकोडर लगा हुआ है।

इसके अलावा 9 वोल्ट की बैटरी, एक किलो उच्च विस्फोटक सामग्री जिसमें कीलें भरी हुई थीं, और एक बाओफेंग वॉकी-टॉकी शामिल है। इसके अलावा, एक ट्रिगर मैकेनिज्म भी मिला है, जो यह संकेत देता है कि आरोपी किसी बड़े और हमले की तैयारी में थे।

गुरदासपुर में एफआईआर, विदेशी लिंक की पड़ताल

इस मामले में पुलिस स्टेशन कलानौर, जिला गुरदासपुर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब आगे और पीछे के लिंक की जांच कर रही है, जिसमें विदेशी हैंडलरों और स्थानीय सहयोगियों की पहचान शामिल है।

पंजाब पुलिस ने शांति बनाए रखने का दिया भरोसा

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस तरह की कार्रवाई यह दर्शाती हैं कि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी आतंकी साजिश को नाकाम करने के लिए सतर्क और सक्रिय हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!