Thursday , August 20 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लुधियाना में कैश वैन से करीब 8 करोड़ रुपए लूटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, डीजीपी और सीएम ने दी जानकारी

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। शहर में कैश वैन से 8.49 करोड़ रुपए लूटने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि पांच आरोपी अभी भी फरार है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

कैश वैन डकैती मामले को 60 घंटे से भी कम समय में सुलझा लिया गया है. डकैती की योजना में शामिल 10 आरोपियों में से 5 की गिरफ्तारी कर ली गई है. इनसे पूछताछ जारी है. पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. वहीं सीएम मान ने भी ट्वीट करके पंजाब पुलिस की हौंसला अफजाई की है।

आपको बता दें कि 9 जून शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था. लुधियाना के राजगुरू नगर में हुई इस घटना में 8 से 10 लुटेरे शामिल थे. इन लुटेरो ने एटीएम में कैश जमा करवाने वाली एजेंसी सीएमएस के कार्यालय में 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की डकैती को अंजाम दिया था. ये लुटेरे सीएमएस कार्यालय परिसर में खड़ी कैश वन लेकर फरार हो गए थे. कैश वैन को बाद में मुल्लापुर दाखा से बरामद कर लिया गया था. लेकिन कैश वैन में उस समय कोई कैश नहीं था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!