Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब : डेरे में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी, पाठी के कमरे से मिली शराब, मुखी समेत दो गिरफ्तार

बठिंडा, (PNL) : बठिंडा के गांव दान सिंह वाला में बने एक डेरे में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने के आरोप में डेरा मुखी समेत दो लोगों को थाना नेहियांवाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डेरे के पाठी के कमरे से शराब की बोतल भी मिली है। मामला तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो की धर्म प्रचार कमेटी के ध्यान में आने के बाद पांच प्यारों ने उक्त डेरे में जाकर जांच की तो पाठी धर्म सिंह फरार हो गया।

लोगों ने मौके से डेरे के मुखी बख्तौर दास, भोला दास को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने थाना नेहियांवाला में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, गांव दान सिंह वाला में स्थित एक डेरे में कई साल पहले अखंड पाठ का प्रकाश करवाया गया था। इसके तहत कुछ दिन पहले एक परिवार की ओर से डेरे में अखंड पाठ प्रकाश करवाया गया। गांव के कुछ लोगों को पता चला कि डेरे में पाठी शराब का सेवन करता है। लोगों ने इसकी सूचना तख्त दमदमा साहिब की धर्म प्रचार कमेटी को दी।  

मामला सामने आने पर कमेटी ने पांच प्यारों को डेरे में जांच के लिए भेजा। पांच प्यारों ने जांच के दौरान पाठी धर्म सिंह के कमरे से शराब बरामद की। वहीं कमरे में पड़े एक बक्से से धार्मिक ग्रंथ के फटे हुए अंग मिले। जांच करने आई कमेटी ने डेरे में प्रकाश करवाए गए पावन स्वरूपों को गांव के डेरे में रखवा दिया है, वहीं डेरे के मुखी बख्तौर दास और उसके साथी भोला दास को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। कमेटी ने बताया कि इस सारे मामले की रिपोर्ट जत्थेदार तख्त दमदमा साहिब को सौंपी जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!