Monday , May 4 2026
Breaking News

पंजाब-चंडीगढ़ में तेज बारिश और आंधी:गाड़ियों पर दीवार और पेड़ गिरे, टेंट उड़े; 5 घंटे तक लाइट गुल रही; 8 जिलों में अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) :  पंजाब और चंडीगढ़ में आज सुबह अचानक मौसम बदल गया। चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, मोहाली और आनंदपुर साहिब समेत कई जगह तेज बारिश हुई। वहीं आंधी के कारण नुकसान हुआ। कई जगह 3 से 5 घंटे लाइट गुल रही।मोहाली के फेज-6 में आंधी के चलते पेड़ गिरने से कई कारों को नुकसान पहुंचा है। यहां हवा इतनी तेज थी छतों पर रखी पानी की टंकियां तक उड़ गईं। वहीं फरीदकोट के कोटकपूरा की पुरानी अनाज मंडी में जागरण के लिए लगाए गए टेंट गिर गए। चंडीगढ़ के सेक्टर 43, 37 और मलोया में भी गाड़ियों पर पेड़ गिरे।चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 8 जिलों में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर शामिल हैं। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 8 मई तक इसी तरह मौसम बना रहेगा।

बठिंडा में सबसे ज्यादा तापमान शुक्रवार को फरीदकोट में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और फाजिल्का में 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 40.2 डिग्री पहुंचा। चंडीगढ़ में 36.2 डिग्री, अमृतसर में 37.1 डिग्री, लुधियाना में 38.0 डिग्री, पटियाला में 37.5 डिग्री, फिरोजपुर में 37.9 डिग्री, होशियारपुर और मोहाली में 35.3 डिग्री, पठानकोट में 35.6 डिग्री तथा एसबीएस नगर में 36.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लुधियाना में सबसे अधिक 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि फरीदकोट और फाजिल्का में 2-2 डिग्री तापमान बढ़ा।

मोहाली के फेज-6 में कार पर गिरा पेड़।

मोहाली के फेज-6 में कार पर गिरा पेड़।

8 मई तक बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ अभी भी एक्टिव है, जो ऊपरी स्तर की पश्चिमी हवाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। वहीं उत्तर हरियाणा और आसपास के इलाकों में हवा का चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव बना रहेगा। जम्मू-कश्मीर के ऊपर बना दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अब आगे निकल चुका है। इसके असर से पंजाब, हरियाणा और आसपास के इलाकों में बादल, तेज हवाएं और कहीं-कहीं बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। ऐसे में चार और पांच मई को बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है। छह को यलो अलर्ट है। सात और आठ को बारिश का अनुमान है।

चंडीगढ़ में आंधी के कारण पेड़ गिरे।

चंडीगढ़ में आंधी के कारण पेड़ गिरे।

तीन दिन कैसा रहेगा मौसम…

  • 4 मई: पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, मानसा और पटियाला में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और ओले गिरने की संभावना है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, संगरूर और मोहाली में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।

  • 5 मई: पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, मानसा और पटियाला में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और ओले गिरने की संभावना है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, संगरूर और मोहाली में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।

  • 6 मई: फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

जालंधर में सुबह करीब 6 बजे बारिश शुरू हुई थी।

जालंधर में सुबह करीब 6 बजे बारिश शुरू हुई थी।

फरीदकोट में जागरण के लिए लगाए टेंट गिरे

फरीदकोट के कोटकपूरा शहर की पुरानी अनाज मंडी में शनिवार रात को जागरण का आयोजन किया गया था। सुबह तेज आंधी के कारण इस जागरण के लिए लगाए गए टेंट गिर गए। गनीमत रही कि इस घटनाक्रम के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

बदले मौसम के बीच चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा कि साफ विजिबिलिटी और गाड़ी के ब्रेक सही होना बेहद जरूरी है। इसलिए सफर पर निकलने से पहले अपने वाहन के ब्रेक और वाइपर जरूर चेक करें। सुरक्षित चलें, सतर्क रहें।

चंडीगढ़ में बिजली गुल, पानी की सप्लाई बंद

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण कई घरों में पानी की सप्लाई भी बंद हो गई है।

मौसम विभाग ने पौने दस बजे तक अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने पूरे पंजाब में पौने दस बजे तक अलर्ट जारी किया है। संगरूर, बरनाला, तपा, धूरी, मलेरकोटला, समाना, पटियाला, नाभा, राजपुरा, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, बस्सी पठाना, खन्ना, पायल, खरड़, खमाणों, लुधियाना पूर्वी, चमकौर साहिब, समराला, रूपनगर, मोगा, शाहकोट, सुल्तानपुर लोधी, निहाल सिंहवाला, रायकोट, जगराओं, लुधियाना पश्चिमी, फिल्लौर, नकोदर, फगवाड़ा, जालंधर-1, कपूरथला, जालंधर-2, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर और भुलत्थ में आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

बुढलाडा, लहरा, मानसा, सुनाम, संगरूर, बरनाला, तपा, धूरी, पातड़ां, समाना, पटियाला, राजपुरा, डेराबस्सी, मोहाली, बठिंडा, रामपुरा फूल, चंडीगढ़, खरड़, रूपनगर, बाघा पुराना, मोगा, फिरोजपुर, जीरा, शाहकोट, पट्टी, सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, खडूर साहिब, निहाल सिंहवाला, कपूरथला, जालंधर-2, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, बाबा बकाला, अमृतसर-2, अमृतसर-1, बटाला, भुलत्थ, दसूआ, मुकेरियां और गुरदासपुर में हल्की बारिश की संभावना है।

सुबह चली तेज आंधी का असर जालंधर में साफ देखने को मिला। लाडोवाली रोड पर दुकानों के आगे पानी भर गया। तेज हवाओं के कारण सड़क किनारे लगे ट्री गार्ड उखड़कर दूर जा गिरे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में कार में लगी भीषण आग:शॉर्ट सर्किट की आशंका, फौजी को छोड़ने जा रहे थे; बच्चे समेत 4 लोग बचे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के जंडियाला गुरु के पास नेशनल हाईवे पर बीती देर (3 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!