Wednesday , May 27 2026
Breaking News

पंजाब के पूर्व CM चरणजीत चन्नी बने स्टार प्रचारक, इस राज्य में करेंगे चुनाव प्रचार, कांग्रेस की सूची में ये हैं और नाम, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : लोकसभा चुनाव में पंजाब कांग्रेस के दो बड़े नेता राजस्थान में प्रचार करते नजर आएंगे। कांग्रेस हाईकमान द्वारा राजस्थान के लिए जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम शामिल किया गया है। 40 मेंबरों की सूची में क्रमश: 5वां व 20वां स्थान इन्हें दिया गया है। इसके अलावा पंजाब के किसी नेता को जगह नहीं मिली है।

कई राज्यों से लगती है राजस्थान की सीमा

राजस्थान की लोकेशन इस तरह की है कि इसकी सीमा एक तरफ पाकिस्तान से लगती है। वहीं, देश के पांच राज्य को यह प्रदेश छूता है। इनमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व गुजरात शामिल है। वहीं, पंजाब के दो जिलों फाजिल्का व मुक्तसर सीधे राजस्थान से लगते हैं। वहीं, दोनों प्रदेशों का रहन सहन भी लगभग एक जैसा ही है। वैसे भी पंजाब के नेता प्रचार के लिए आते रहते हैं। वहीं, लोगों की रिश्तेदारियां दोनों तरफ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर के खिलाफ FIR:युवती बोली- होटल बुलाया, ड्रिंक में नशा मिलाया, डांस के बहाने बैड टच भी किया

चंडीगढ़ , (PNL) : फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे के खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर-17 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!