Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब के इस शहर में हुआ जबरदस्त धमाका, दो किमी दूर तक सुनाई दी आवाज, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के पठानकोट से आ रही है। पठानकोट में आर्मी स्टेशन के पास नहर किनारे गुरुवार सुबह धमाका हुआ है। इस धमाके की आवाज दो किलोमीटर तक सुनी गई जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को मौके से किसी चीज के कुछ टुकड़े भी मिले हैं। जिस जगह पर धमाका हुआ है, वह जगह आर्मी स्टेशन से लगभग 30 मीटर दूर है। यहां रेहड़ी चालक बैठे रहते हैं। आसपास के लोगों के अनुसार आवाज बम धमाके की तरह थी। इससे कोई जानी या वित्तीय नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी पठानकोट सुहेल मीर ने कहा है कि ये कोई बम धमाका नहीं था। वहां पर कूड़े के ढेर में आग लगी हुई थी। ढेर में एक बोतल के अंदर कोई पदार्थ था, जिससे धमाका हुआ था। इसमें कोई घबराने या डर वाली बात नहीं है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!