Thursday , September 10 2026
Breaking News

पंजाब के आठ IAS अधिकारियों को मिला नए साल का तोहफा, सरकार ने इस पद पर किया परमोट, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के पांच आईएएस अधिकारियों को नए साल का तोहफा मिला है। राज्य सरकार ने उन्हें एडीशनल चीफ सेक्रेटरी के ओहदे पर प्रमोट कर दिया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, 1994 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों- विकास प्रताप सिंह, आलोक शेखर, धीरेंद्र कुमार तिवारी, जेएम बालामुरुगन और तेजवीर सिंह को प्रमोट कर एडीशनल चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है। इनमें धीरेंद्र कुमार तिवारी को दी गई प्रमोशन 28 जनवरी 2024 से प्रभावी होगी जबकि बाकी चारों अधिकारियों की प्रमोशन एक जनवरी 2024 से प्रभावी होगी।

पंजाब सरकार ने 1994 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश जारी करने के साथ ही रविवार को 1999 बैच के तीन अन्य आईएएस अधिकारियों की प्रमोशन के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

इन अधिकारियों के नाम हैं- भावना गर्ग, नीलकंड एस. अव्हाद और अजोय शर्मा। इन अधिकारियों क प्रिंसिपल सेक्रेटरी/वित्त कमिश्नर के ओहदे पर प्रमोट किया गया है। इनमें भावना गर्ग जोकि इस समय केंद्र सरकार में डेप्यूटेशन पर कार्यरत हैं, को प्रमोशन के सभी लाभ डेप्यूटेशन से वापस लौटकर राज्य सरकार की सेवा में शामिल होने पर ही प्राप्त होंगे। बाकी दोनों अधिकारियों को प्रदान की गई प्रमोशन 1 जनवरी 2024 के प्रभावी होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!